राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 28 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है. जिसमे RSMSSB द्वारा आयोजित की जाने वाली 3 भर्तियों के लिए विस्तृत परीक्षा शेड्यूल जारी किया है. जिनमे कनिष्ठ अभियन्ता (कृषि) सीधी परीक्षा- 2022,कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना व विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2018, पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड 3rd सीधी भर्ती 2022 शामिल है. इन तीनों भर्तियों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा शेड्यूल ( परीक्षा दिनांक, परीक्षा का समय) ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. RSMSSB द्वारा जारी नोटिफिकेशन का सीधा लिंक निचे उपलब्ध किया गया है.

RSMSSB Exam Dates 2022 Details Notice
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कनिष्ठ अभियन्ता (कृषि) सीधी परीक्षा- 2022 के 189 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जून से 6 जुलाई 2022 तक लिए गये थे. जिसकी परीक्षा का आयोजन 10 सितम्बर को सुबह 09:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक किया जायेगा. कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना व विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 की परीक्षा का आयोजन 10 सितम्बर को अपरान्ह 02:30 बजे से साय 06:30 बजे तक किया जायेगा. इसके अलावा पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड 3rd सीधी भर्ती 2022 की परीक्षा का आयोजन 11 सितम्बर को दो पारियों में किया जायेगा, इस परीक्षा में 2 पेपर शामिल है, जिसका पहला पेपर प्रात 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरा पेपर अपरान्ह 02:30 बजे से साय 04:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा.
RSMSSB Exam Date & Schedule Details Notice
NAME OF EXAM | Exam Date &Time |
कनिष्ठ अभियन्ता (कृषि) सीधी परीक्षा- 2022 | 10/09/2022,प्रात: 09:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक |
कनिष्ठ अनुदेशक (कार्यशाला गणना व विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 | 10/09/2022 ,अपरान्ह 02:30 बजे से साय 06:30 बजे तक |
पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड 3rd सीधी भर्ती 2022 | 11/09/2022 Paper 1st , प्रात 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड 3rd सीधी भर्ती 2022 | 11/09/2022 Paper 2nd , अपरान्ह 02:30 बजे से साय 04:30 बजे तक |
How To Download RSMSSB Exam Details Notice 2022
RSMSSB ने हाल ही में 3 बड़ी भर्तियों के लिए परीक्षा शेड्यूल का नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन को पीडीऍफ़ के रूप में डाउनलोड करने की प्रक्रिया निचे बता रहे है:-
- सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए.
- होमपेज पर “News & Notifications” पर क्लिक करे.
- “Jr.Instructor(WC&S)2018, JEN(Agriculture)2022, Librarian Grade-III 2022 : Exam Date & Schedule” पर क्लिक करे.
- इसके बाद आपके सामने परीक्षा तिथि नोटिफिकेशन का पीडीएफ आ जाएगा, जिसे आप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है.
RSMSSB Exam Dates 2022 PDF Important Links
Release Date | 28 July 2022 |
Exam Date Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |