राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग की भर्तियों की परीक्षाओं के लिए तिथि तथा माह की सुचना जारी कर दी है. बता दे की राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) ने हाल ही में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमे आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्तियों के लिए एग्जाम डेट और माह की जानकारी दी है. चलिए जानते है शिक्षा विभाग की सबसे बड़ी भर्तियों की एग्जाम डेट के बारे में.

RPSC 1st Grade Exam Date 2022
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गये नोटिस में स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 (1st Grade Bharti 2022) की एग्जाम डेट जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 की परीक्षा का आयोजन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से अक्टूबर के चौथे सप्ताह तक किया जाएगा। बता दे की फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती का आयोजन कुल 6000 पदों के लिए किया जायेगा. आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मई से 4 जून 2022 तक भरे जा रहे हैं। फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती एग्जाम डेट को लेकर बहुत से अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है।
यह भी पढ़े: RSMSSB Exam Calendar 2022
इसके अलावा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिस में अन्य भर्तियों की परीक्षा तिथियों के बारे में सूचना दी गयी है. नोटिस में ग्राउंड वाटर एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर स्कूल लेक्चरर, स्कूल लेक्चरर संस्कृत डिपार्टमेंट, वरिष्ठ अध्यापक सेकेंडरी एजुकेशन तथा वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत एजुकेशन भर्ती परीक्षाओ की दिनांक भी जारी की है।
RPSC 2nd Grade Exam Date 2022
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किये गये नोटिस में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती (2nd Grade Bharti 2022) की एग्जाम डेट जारी की है. जारी नोटिस के अनुसार सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती 2022 की परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर से 24 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा। बता दे की सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती का आयोजन कुल 9760 पदों के लिए किया जायेगा. आयोग ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से 14 मई 2022 तक भरे गये थे। आपको बाते दे की लोक सेवा आयोग ने इन दोनों भर्तियों (सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती तथा फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती) की परीक्षाओं के बीच लगभग 1 से डेढ़ महीने का अन्तराल रखा है।
RPSC Press Note Regarding Exam Date 2022
RPSC 1st Grade Exam Date 2022 | 2nd week to 4th week of Oct 2022 |
RPSC 2nd Grade Exam Date 2022 | 17 to 24 December 2022 |
RPSC Press Note | Download PDF |
Join RPSC News Telegram Channel | Join Now |