WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSMSSB Lab Assistant Online Test Series-7 : ऐसे 25 महत्वपूर्ण प्रश्न जो पिछली परीक्षा में पूछे गये है, हल जरुर करे

RSMSSB Lab Assistant Test Series-7 , राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के लिए 25 महत्पूर्ण प्रश्न, Rajasthan Lab Assistant Exam Questions Series 07 : राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा की तैयारी कर रहे विधार्थियों के लिए यह टेस्ट सीरीज बहुत हेल्पफुल रहने वाली है. क्युकी इसमें आपको परीक्षा की द्रष्टि से 25 महत्वपूर्ण प्रश्न है, जो की परीक्षा में पूछे जा सकते है.

RSMSSB Lab Assistant Online Test Series

बता दे की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Lab Assistant की लिखित परीक्षा 28th & 29th जून 2022 को आयोजित करवाई जाएगी | इसलिए आपके पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए आप Rajasthan Lab Assistant notes की सहायता से भी अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते है. Rajasthan Lab Assistant Notes प्राप्त करने के लिए निचे क्लिक करे:

“Rajasthan Lab Assistant Notes”

RSMSSB Lab Assistant ONLINE TEST Series 7

Q.1) नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प को चिह्नित करने के लिए अभिकथन और कारण को ध्यान से पढ़िए:

सरकारी नौकरी ग्रुप से जुड़े !

अभिकथन: उत्प्रेरक परिवर्तक से लैस मोटर वाहनों को सीसा रहित पेट्रोल का उपयोग करना चाहिए।

कारण: पेट्रोल में लेड उत्प्रेरक को सक्रिय करता है।

  1. यदि अभिकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण देता है।
  2. यदि अभिकथन और कारण दोनों सही ​हैं लेकिन कारण अभिकथन का सही स्पष्टीकरण नहीं देता है।
  3. अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।
  4. अभिकथन और कारण दोनों गलत है।

Ans. अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।

Solution | उत्प्रेरक परिवर्तक से लैस मोटर वाहनों को सीसा रहित पेट्रोल का उपयोग करना चाहिए: अभिकथन सही है.

उत्प्रेरक परिवर्तक का उपयोग करने वाले वाहनों को सीसा रहित पेट्रोल का उपयोग करना चाहिए क्योंकि सीसा उत्प्रेरक को निष्क्रिय कर देता है। पेट्रोल में सीसा उत्प्रेरक को सक्रिय करता है: कारण गलत है

Q.2) भारत में सबसे आम HIV उपप्रकार कौनसा है?

  1. C
  2. E
  3. H
  4. D

Ans. C

Solution | HIV का अर्थ ह्यूमन इम्यूनो डेफिसिएंसी वायरस है, जो एक रेट्रोवायरस है। उपप्रकार C भारत और दक्षिण अफ्रीका में सबसे सामान्य है, जिससे क्रमशः 95% और 99% संक्रमण होते हैं।

Q.3) अत्यधिक पुनरावृत्ति डी.एन.ए किसमें देखा जाता है: –

(a) टिलोमियर

(b) माइक्रोसेटेलाइट डी.एन.ए

(c) सेंट्रोमियर 

(d) डी.एन.ए की क्लोनिंग

Ans. टिलोमियर, माइक्रोसेटेलाइट डी.एन.ए, सेंट्रोमियर (तीनों में )

RSMSSB Lab Assistant Test Series राजोना के लिए हमारे Telegram को ज्वाइन करे :- Join Now

Q.4) यूरिया चक्र और क्रेब चक्र किससे जुड़े हुए हैं?

  1. ऑक्सेलोऐसीटेट 
  2. फ्यूमेरेट 
  3. आर्जिनिन
  4. आर्निथिन

Ans. फ्यूमेरेट 

Q.5) संवाहक (क्लोनिंग संवाहक) एक वाहक डी.एन.ए अणु है जिससे डी.एन.ए स्थानांतरण में मानव डी.एन.ए खंड जुड़ा होता है, जो संवाहक सबसे छोटे से सबसे बड़े में उपयोग किए जाते है वह निम्नलिखित में से कौनसे है:

  1. जिवाणुभोजी, प्लास्मिड, BAC (जीवाण्विक कृत्रिम गुणसूत्र), कॉस्मिड
  2. कॉस्मिड, प्लास्मिड, जिवाणुभोजी, BAC (जीवाण्विक कृत्रिम गुणसूत्र)
  3. प्लास्मिड, जिवाणुभोजी, कॉस्मिड, BAC (जीवाण्विक कृत्रिम गुणसूत्र) 
  4. BAC (जीवाण्विक कृत्रिम गुणसूत्र), कॉस्मिड, प्लास्मिड, जिवाणुभोजी

Ans. प्लास्मिड, जिवाणुभोजी, कॉस्मिड, BAC (जीवाण्विक कृत्रिम गुणसूत्र)

Q.6) उन तत्वों के नाम चुनिए जिनकी पादपों में कम सांद्रता होने पर फूलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

  1. सल्फर
  2. मोलिब्डेनम 
  3. नाइट्रोजन
  4. उपरोक्त सभी

Ans. उपरोक्त सभी (नाइट्रोजन, सल्फर और मोलिब्डेनम ऐसे तत्व हैं जो कम सांद्रता में फूल आने में देरी करते हैं।)

Q.7) यदि एक विशिष्ट एमीनों अम्ल के लिये तीन न्यूक्लियोटाइडो के क्रम के स्थान पर चार न्यूक्लियोटाइडो का क्रम प्रयुक्त हो तो सैद्धांतिक रूप से उससे कितने विशिष्ट एमीनों अम्ल कूटलेखित होंगे?

  1. 256
  2. 128
  3. 16
  4. 1024

Ans. 256

Q.8) मनुष्य का मस्तिष्क बंदरों के मस्तिष्क से अधिक बुद्धिमान होता है, इसका कारण क्या है:-

  1. अधिक रक्त की आपूर्ति
  2. मस्तिष्क का आकार बड़ा होना
  3. शरीर सतह क्षेत्रफल की तुलना में मस्तिष्क क्षेत्रफल अधिक होना
  4. अधिक ऐंठन

Ans. मस्तिष्क का आकार बड़ा होना

Q.9) हेरोइन (स्मेक) का रासानिक सूत्र क्या है?

  1. C21H23NO5
  2. C19H21NO3
  3. C17H19NO3
  4. C21H25NO3

Ans. C21H23NO5

Solution | हेरोइन या स्मेक एक प्रबल ओपिओइड औषधि है। रासायनिक नाम – डायसेटाइलमॉर्फिन या डायमॉर्फिन रासायनिक सूत्र – C21H23NO5

Q.10)सही कथनों का चयन कीजिए:-

  1. क्यूटिकल मूलों में अनुपस्थित होती है
  2. रंध्र पृष्ठाधार पत्ती की निम्न सतह पर अधिक होते हैं
  3. द्विबीजपत्री मूल में जाइलम बंडलों की संख्या 2 से 6 तक भिन्न होती है
  4. द्विबीजपत्री तने में संवहन कैंबियम मूल रूप से पूर्ण द्वितीयक होते है

Ans. (a), (b) और (c) सही है

यहाँ भी देखें : Lab Assistant Rajasthan History & Art Culture Top MCQ

Q.11) सही कथन चुनिए:-

  1. प्रथम खोजा गया हार्मोन सिक्रेटीन है
  2. अधिवृक्क वल्कुट की उत्पति एंडोडर्मल से होती है
  3. ऐन्जियोटेंसीन II वाहिका संकिर्णन को उत्तेजित करता है और रक्त दाब को बढ़ाता है
  4. पीयूष ग्रन्थि की पश्च पाली ग्रसनीय उपकला से एक अन्तर्वलन (इन्वेजिंनेसन), जिसे राथ्के की धानी कहते हैं, से उत्पन्न होती है

Ans. (a) और (c) सही है

Q.12)निम्नलिखित प्रश्नों में प्रेक्कथन (Assertion) के वक्तव्य के पश्चात कारण (Reason) का वक्तव्य है। प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और नीचे दिये गए विकल्पों में से उत्तर चुनिये

प्रेक्कथन: हृदयी पेशियाँ संकोश के जैसी दिखाई देती है लेकिन ओत्तिकी के अनुसार ये सकोश नहीं है

कारण: हृदयी पेशीय तंतु शाखायुक्त एवं अन्तर संयोजी होते हैं लेकिन प्रत्येक, कोशिका झीली से आवरित, केन्द्र में एक केन्द्रक लिये हुए एक सम्पूर्ण इकाई होती है

  1. प्रेक्कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण प्रेक्कथन का सही स्पष्टीकरण देता है।
  2. प्रेक्कथन और कारण दोनों सही हैं किन्तु कारण प्रेक्कथन का सही स्पष्टीकरण नहीं देता है।
  3. प्रेक्कथन सही है किन्तु कारण गलत है।
  4. प्रेक्कथन और कारण दोनों गलत है।

Ans. प्रेक्कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण प्रेक्कथन का सही स्पष्टीकरण देता है।

Q.13) कोशिका के निम्नलिखित में से किस प्रकार में HLA (मानव श्वेताणु प्रतिजन) की कमी होती है?

  1. लाल रक्त कोशिका
  2. थ्रोम्बोसाइट
  3. हिपेटोसाइट
  4. न्यूट्रोफिल

Ans. लाल रक्त कोशिका

Q.14) जीवित कोशिका का अध्ययन किस प्रकार के सूक्ष्मदर्शी द्वारा किया जाता है?

  1. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी
  2. तेल निमज्जन सूक्ष्मदर्शी
  3. चरण-विपरीत सूक्ष्मदर्शी
  4. इलेक्ट्रोन सूक्ष्मदर्शी

Ans. जीवित कोशिकाओं के अध्ययन के लिए प्रयुक्त सूक्ष्मदर्शी चरण-विपरीत सूक्ष्मदर्शी है।

Q.15) निम्नलिखित में से क्या केंद्रकीय अभिरंजक का उदाहरण है?

  1. इओसीन
  2. सैफ्रेनिन
  3. हिमेटोक्सिलीन
  4. बोरेक्स-कारमीन

Ans. हेमेटोक्सिलिन आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला केंद्रक अभिरंजक ​​​​है।

Q.16) हेमटोपोइएटिक स्टेम कोशिकाएँ किसमें पायी जा सकती है?

  1. परिधीय रक्त वाहिका
  2. अस्थि मज्जा
  3. नाभिनाल
  4. उपयुक्त सभी

Ans. उपयुक्त सभी

Q.17) जीनोटाइप AABbCC का एक पादप सेल्फड (स्वनिषेचित) है। F2 पीढ़ी का फेनोटाइपिक अनुपात क्या होगा?

  1. 9 : 3 : 4
  2. 3 : 1
  3. 9 : 3 : 3 : 1
  4. 27 : 9 : 9 : 3 : 9 : 3 : 3 : 1

Ans. 3 : 1 

Q.18) सबसे लंबी कपाल तंत्रिका कौनसी है?

  1. X
  2. VII
  3. II
  4. IV

Ans. X

Solution | कपाल तंत्रिका- वह तंत्रिका जो मस्तिष्क से निकलती या समाप्त होती हैं।मनुष्य में 12 जोड़ी कपाल तंत्रिकाएं होती हैं। केवल वेगस तंत्रिका (X कपाल तंत्रिका) उदर तक फैली हुई है।इस प्रकार यह सबसे लंबी कपाल तंत्रिका है।

Q.19) पादप प्रजाति में एल्यूरोन सतह की कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होगी, जिसके सहाय कोशिका में 8 गुणसूत्र होते हैं?

  1. 32
  2. 16
  3. 8
  4. 24

Ans. 24

Q.20) उच्चकोटि पादपों की पार्श्विक मूल कहां से उगती है?

  1. अंतःत्वचा
  2. वल्कुट (कॉर्टेक्स) 
  3. परिरंभ
  4. बाह्यत्वचा

Ans. परिरंभ

Q.21) राजस्थान का खनिज उत्पादन में योगदान के सम्बन्ध निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

  1. राजस्थान भारत का शत-प्रतिशत वुलस्टोनाइट उत्पन्न करता है
  2. राजस्थान भारत 96 प्रतिशत फ्लोराइट उत्पन्न करता है
  3. राजस्थान भारत का 75 प्रतिशत रॉक फॉस्फेट उत्पन्न करता है
  4. राजस्थान भारत का 90 प्रतिशत जेस्पार उत्पन्न करता है

Ans. राजस्थान भारत का 90 प्रतिशत जेस्पार उत्पन्न करता है

Q.22) राजस्थान के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार राजस्थान में प्रति 100 वर्ग किलोमीटर में सड़कों की लंबाई कितनी है?

  1. 79.76 किलोमीटर
  2. 50.56 किलोमीटर
  3. 60 किलोमीटर
  4. 72.02 किलोमीटर

Ans. राजस्थान के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार: सड़क की कुल लंबाई (मार्च, 2021 तक) : 2,72,959.28 किलोमीटर। सड़क घनत्व: 79.76 किलोमीटर/100 वर्ग किलोमीटर।

Q.23) राजस्थान की वह प्रथम सिंचाई परियोजना जिसमें जल संरक्षण हेतु फव्वारा सिंचाई पद्दति को अपनाया गया है –

  1. यमुना जल सिंचाई परियोजना
  2. नर्मदा नहर परियोजना
  3. सिद्धमुख नोहर परियोजना
  4. भीखाभाई सागवाड़ा नहर परियोजना

Ans. नर्मदा नहर परियोजना

Q.24) वे खनिज जिन में राजस्थान का देश में एकाधिपत्य है –

  1. तामड़ा, वुलेस्टोनाइट, ग्रेनाइट, संगमरमर
  2. जेस्पार, तामड़ा, फेल्सपार, जिप्सम
  3. जेस्पार, तामड़ा, पन्ना, वुलेस्टोनाइट
  4. जेस्पार, तामड़ा, संगमरमर, सीसा-जस्ता

Ans. जेस्पार, तामड़ा, पन्ना, वुलेस्टोनाइट (जिन खनिजों के उत्पादन में राजस्थान का देश में एकाधिपत्य है, वे हैं:सीसा और जस्ता अयस्क, सेलेनाइट, वुलेस्टोनाइट, तामड़ा, जेस्पार, पन्ना)

Q.25) राजस्थान में अमेरिकन कपास का उत्पादन किन जिलों में होता है?

  1. कोटा, बूँदी, बारां
  2. झालावाड़, अजमेर, सिरोही
  3. राजसमन्द, उदयपुर, चित्तौड़गढ़
  4. बांसवाड़ा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर

Ans. राजस्थान में अमेरिकी कपास का उत्पादन बांसवाड़ा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में होता है।

RSMSSB Lab Assistant Online Test Series यहाँ से देखे

Leave a Comment